ओमीक्रॉन क्या है? 

हम ओमीक्रॉन क्या है? (Omicron Kya Hai) | ओमीक्रॉन क्या होता है? (Omicron Kya Hota Hai),ओमीक्रॉन का वैरिएंट, टाइप्स ऑफ़ वैरिएंट, ओमीक्रॉन के लक्षण इत्यादि से रिलेटेड सारी जानकारी एकदम विस्तारपूर्वक एवं सरलता से देने वाले है, इसलिए कृपया इसे अंत तक पढ़े।

ओमीक्रॉन क्या है? (Omicron Kya Hai)

कोरोनावायरस के इस नए वेरिएंट का नाम ओमिक्रोन है या फिर इसे SARS-CoV-2 Variant (B.1.1.529) के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहली बार बोत्सवाना देश में डिस्कवर किया था। बोत्सवाना, अफ्रीका में स्थित एक देश है। लेकिन साउथ अफ्रीका के साइंटिस्ट ने पहली बार WHO को इसके बारे में 24 नवंबर 2021 को रिपोर्ट किया था।

तब से लेकर इस वेरिएंट को ढेर सारी देशों में आइडेंटिफाई किया जा चुका है, यानी यह वैरीअंट बहुत सारे देशों में फैल चुका है। 26 नवंबर 2021 को डब्ल्यूएचओ ने कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को Variant Of Concern का दर्जा दिया।

Types Of Variant

WHO कोविड-19 के वेरियंट्स को दो कैटेगरी में बांटता है। 1. Variant of Interest 2. Variant of Concern

Variant of Interest

वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट वायरस के कई वेरिएंट को शामिल किया गया है। यह वैसे वेरिएंट होते हैं, जिनमें अनुवांशिक परिवर्तन के बारे में जानकारी मिलती है। वायरस का यह वेरिएंट समय के साथ परिवर्तित होते रहते हैं या बदलाव से गुजरते हैं। इससे, इस प्रकार की वेरिएंट को आसानी से फैलने, टीकों से बचने, दवाई से बचने एवं सक्रिय रहने में मदद मिलती है।

Variant of Concern

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट, वेरिएंट ऑफ कंसर्न बदल सकता है। इन्हें सबसे खतरनाक म्यूटंट्स माना गया है। यह वेरिएंट तेजी से फैलता है। इस वेरिएंट से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हुई है। यह वेरिएंट तेजी से वैक्सीन के प्रभाव को कम करने में सक्षम है, यह व्यक्ति के इम्यूनिटी को भी कम कर देता है

ओमीक्रोन : लक्षण

बीबीसी एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर एंजेलिके कोएट्जी ने दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ओमिक्रोन वेरिएंट की पहचान की है, और वे दक्षिण अफ्रीकी मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं। एएफपी से बातचीत के दौरान उनका कहना था कि सबसे पहले उन्होंने 30 वर्षीय युवक इसके लक्षण देखें। उसी वक्त में यह सारे लक्षण थे :

– बहुत ज्यादा थकान – हल्का सिर दर्द – पूरे शरीर में दर्द – गले में खराश – सूखी खांसी

ओमिक्रोन में वैक्सीन का महत्त्व

ओमिक्रोन वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 30 से अधिक म्यूटेशन है। इनमें से दस म्यूटेंट को रिसेप्टर-बाइंडिंग डोमेन या स्पाइक प्रोटीन के आरबीडी में देखा गया है। आरडीडी स्पाइक प्रोटीन का वह हिस्सा है जो मानव कोशिका से जुड़ता है। एक अत्यधिक उत्परिवर्तन आरबीडी शरीर की प्रतिरक्षा ओमिक्रोन प्रकार को बिना नष्ट किए ले जा सकता है, क्योंकि किसके म्यूटेशन को लेकर वह पहले से अलर्ट नहीं है।