Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

IGNOU Assignment Kaise Banaye | इग्नो असाइनमेंट कैसे बनाएं

Rate this post

आज के इस पोस्ट में आप जानेंगे इग्नू असाइनमेंट कैसे बनाएं ( Ignou Assignment Kaise Banaye ), इग्नू का असाइनमेंट कैसे बनाया जाता है। इत्यादि इग्नू असाइनमेंट से रिलेटेड सारी जानकारी देने वाले हैं तो कृपया ऐसे अंत तक पढ़े।

IGNOU Assignment Kaise Banaye | 2021
IGNOU Assignment Kaise Banaye | 2021
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों अगर आप इग्नू के स्टूडेंट है तो आपको उसके असाइनमेंट, प्रोजेक्ट सबमिशन के बारे में जानना आवश्यक है क्योंकि जितना जरूरी आपके कोर्स के लिए आपका थ्योरी है। उतना ही जरूरी आपका असाइनमेंट भी है। असाइनमेंट के एग्जामिनेशन कब होते हैं? क्या असाइनमेंट के एग्जामिनेशन होते हैं? असाइनमेंट क्या है? यह कब जमा करना होता है? इसका सबमिट डेट, पासिंग मार्क्स, सबमिट मोड ऑनलाइन या ऑफलाइन और क्या आपको असाइनमेंट सबमिट करना जरूरी है? ऐसे बहुत सारे सवाल है जिसके बारे में हम इस ब्लॉग में कंप्लीट रूप से आपको जवाब देंगे।

असाइनमेंट को हिंदी में सत्रीय कार्य भी कहते हैं। स्कूल और कॉलेज में अध्ययन के दौरान आपको असाइनमेंट वर्क दिया जाता है, और आप जानते हैं कि स्कूल का असाइनमेंट लिखना कितना महत्वपूर्ण है। आप इसे इग्नोर नहीं कर सकते हैं, और अगर इग्नोर कर रहे हैं, तो गलत कर रहे हैं क्योंकि यह आपका अंतिम रूप से ग्रेड प्रभावित कर सकता है। असाइनमेंट का मुख्य उद्देश्य जांचना होता है कि आपने पाठ्य सामग्री को कितना समझा और आप स्वयं उसे अपने शब्दों में कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं। मतलब ये है कि पाठ्यक्रम के अध्यन के दौरान आपने जिस क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त किया है। उसमें आपने कितनी कुशलता प्राप्त कर ली है।

आशा करता हूं कि असाइनमेंट क्या है (Assignment Kya Hai)? के बारे में आपको बेसिक जानकारी मिल गई होगी अब इसके बाद आप IGNOU Assignment Kya Hai | Ignou Assignment Kaise Banaye के बारे में जानेंगे।

IGNOU Assignment Kya Hai | IGNOU Assignment Kaise Banaye

जब आप इग्नू में नया एडमिशन लेते हैं, तो एडमिशन के समय आपको अपने पसंद के सब्जेक्ट को सेलेक्ट करना होता है। जिस-जिस सब्जेक्ट को आप पढ़ना चाहते हैं। आप जो भी सब्जेक्ट सेलेक्ट करते हैं। उन उन सब्जेट्स का ही असाइनमेंट आपको बनाना होता है। और एग्जाम से पहले आपको असाइनमेंट बना कर जमा करना होता है। आप जितना अच्छा असाइनमेंट बनाएंगे, आपको उतने ही अच्छे नंबर दिए जाएंगे।

आशा करता हूं कि IGNOU Assignment Kya Hai | Ignou Assignment Kaise Banaye बारे में आपको बेसिक जानकारी मिल गई होगी अब इसके बाद आप IGNOU Assignment Question Kaise Download Kare?के बारे में जानेंगे।

IGNOU Assignment Question Kaise Download Kare?

असाइनमेंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको असाइनमेंट का क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करना होगा। असाइनमेंट का क्वेश्चन पेपर को आप इग्नू के ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। आप किसी भी प्रोग्राम के लिए असाइनमेंट का क्वेश्चन पेपर इग्नू के ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे की :- master’s degree programmes, bachelor’s degree programmes, PG diploma programmes, diploma programmes, certificate programmes, PG certificate programmes, foundation courses के असाइनमेंट का क्वेश्चन पेपर आप इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू के असाइनमेंट डाउनलोड वाले वेबपेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

IGNOU Assignment Question Kaise Download Kare?

अगर आपको इग्नू असाइनमेंट का क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत आ रही है तो ऊपर दिए गए यूट्यूब वीडियो को देखकर आप आसानी से इग्नू का असाइनमेंट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

IGNOU Assignment Submit Karne Ki Last Date

असाइनमेंट बनाने के बाद असाइनमेंट को सही समय पर जमा करना भी बहुत जरूरी है। जब आप अपना असाइनमेंट बना लेते है तो आपको असाइनमेंट जमा कब करना होगा। यह बहुत सारे पर चीजों पर डिपेंड करता है। जैसे कि आपका एडमिशन कौन से सेशन में हुआ है, जनवरी में या जुलाई सेशन में, और आप इग्नू में कौन सा प्रोग्राम कर रहे हैं। बाकी आपको असाइनमेंट कब जमा करना है यह तो आपके असाइनमेंट के प्रश्न पर ही लिखा होता है।

IGNOU Assignment Submit Karne Ki Last Date

अगर आपको असाइनमेंट कब जमा करना है। इससे रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम आ रही है तो अब ऊपर दिए गए वीडियो के लिंक पर जाकर वीडियो को देख सकते हैं।

IGNOU Assignment Submit Kaha Kare

कोरोना महामारी के चलते, आपको असाइनमेंट सबमिट करने के लिए दो विकल्प दिए जाते हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन।

इग्नू के जिस भी स्टडी सेंटर में आपका नामांकन है, अगर वह स्टडी सेंटर खुला है तो आप अपने असाइनमेंट को ऑफलाइन मोड पर अपने स्टडी सेंटर में जमा करवा सकते हैं। और अगर कोरोना महामारी के चलते आपका स्टडी सेंटर बंद है तो आप अपने असाइनमेंट को ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं।

कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर स्टडी सेंटर और रीजनल सेंटर की तरफ से असाइनमेंट सबमिशन ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। इसीलिए अगर आप का स्टडी सेंटर बंद है तो आपको ऑनलाइन ही असाइनमेंट को सबमिट करना पड़ेगा। ऑनलाइन असाइनमेंट सबमिट ऑफ 2 तारीख को से कर सकते हैं। पहला ईमेल के माध्यम से दूसरा गूगल फॉर्म के लिंक के माध्यम से।

IGNOU Assignment Submit Kaha Kare

और अगर आपको ऑनलाइन असाइनमेंट सबमिट करने का कोई भी प्रॉब्लम आता है तो आप ऊपर दिए गए यूट्यूब वीडियो के लिंक पर जाकर वीडियो देख सकते हैं।

IGNOU Assignment Ka Front Page Kaise Banaye

असाइनमेंट को अच्छे से बनाने और लिखने के बाद असाइनमेंट फाइल में सबसे ऊपर आपको फ्रंट पेज लगाना होगा। असाइनमेंट के फ्रंट पेज पर अपलोड की सूचनाएं जैसे पाठ्यक्रम कोड, असाइनमेंट कोड, टॉपिक, इनरोलमेंट नंबर, प्रोग्राम टाइटल, कोर्स टाइटल, रीजनल सेंटर कोड, स्टडी सेंटर नेम एंड कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, इत्यादि। आप जितने भी सब्जेक्ट का असाइनमेंट बनाएंगे आपको सभी सब्जेक्ट के असाइनमेंट में फ्रंट पेज लगाना होगा। फ्रंट पेज पर आपको अपनी सभी जानकारी को अच्छे से भरना होगा। असाइनमेंट के सबसे ऊपर फ्रंट पेज लगाना बहुत जरूरी है। असाइनमेंट का फ्रंट पेज डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

असाइनमेंट के साथ आपको आईडी कार्ड का जेरॉक्स कॉपी लगाना भी आवश्यक है। असाइनमेंट पर सबसे पहले आप का फ्रंट पेज आएगा और फिर आप का आईडी कार्ड और फिर आप का असाइनमेंट का प्रश्न पत्र और उसके बाद आपके हाथ से लिखा हुआ आपके असाइनमेंट का प्रश्न उत्तर।

IGNOU Assignment Banane Ke Liye Important Points

एक अच्छा असाइनमेंट लिखने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है। 

  • फ्रंट पेज जिस पर आपका सब डिटेल रहेगा।
  • स्टूडेंट आईडी कार्ड
  • असाइनमेंट का प्रश्न पत्र
  • ब्लू और ब्लैक पेन। असाइनमेंट का प्रश्न उत्तर आपको ब्लू और ब्लैक पेन से लिखना होगा।
  • प्रैक्टिकल पेज, अगर आपको डायग्राम भी बनाना है तो आपको प्रैक्टिकल पेज का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • डबल साइड लाइन पेज (बोथ साइड रूल्ड) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डायग्राम बनाने के लिए पेंसिल इत्यादि।

असाइनमेंट बनाते समय निम्न बिंदुओं का ध्यान भी अवश्य रखें।

  • सबसे पहले आप रफ वर्क करें।
  • असाइनमेंट के सवाल को अच्छी तरह पढ़कर समझ ले।
  • फिर प्रश्न से रिलेटेड पाठ्य इकाई पढ़ें।
  • जवाब से संबंधित पॉइंट बनाएं।
  • प्रश्न से संबंधित शुरुआत में संक्षिप्त व्याख्या लिखें।
  • उत्तर के मध्य में पॉइंट को विस्तृत करें।
  • जो भी लिखे उसमें अपना एक्सपेंशन और स्टाइल झलकाना चाहिए।
  • उत्तर लिखने में भाषा की त्रुटि ना हो और खासकर मात्रा और व्याकरण संबंधी।

IGNOU Assignment Ka Answer Kaise Milega

इग्नू की तरफ से आपको बुक भेजा जाता है तो असाइनमेंट का उत्तर आप अपने बुक से ढूंढ सकते हैं या फिर किसी भी साइबर कैफे में अपना असाइनमेंट उत्तर निकलवा सकते हैं और इसके लिए आपको बहुत सारे ऐसे वेबसाइट है। जहां पर इग्नू असाइनमेंट का उत्तर खरीद सकते हैं।

इग्नू असाइनमेंट का उत्तर पाने के लिए आप नीचे दिए गए टेलीग्राम लिंक पर जुड़ जाएं एवं उस टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन से संपर्क करें।

इस टेलीग्राम ग्रुप में आपको इग्नू असाइनमेंट दो तरीकों से अवेलेबल करवाती है :- 

Pdf फॉर्मेट में – अगर आपको pdf फॉर्मेट में असाइनमेंट का आंसर लेकर खुद असाइनमेंट का उत्तर लिखना चाहते है तो क्वेश्चन आंसर का pdf उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Ready किया हुआ असाइनमेंट – अगर आपको बिना मेहनत किए रेडी किया हुआ असाइनमेंट चाहिए तो आपको वो भी अवेलेबल करवा दिया जायेगा इसके लिए बस आपको टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन से संपर्क करना पड़ेगा।

अगर आपको assignment का आंसर चाहिए तो एकबार टेलेग्रेम लिंक पर जाकर संपर्क अवश्य करे ।
IGNOU Assignment Ka Answer Kaise Milega

और इसके अलावा अगर आप इग्नू असाइनमेंट क्वेश्चन का उत्तर खुद बुक से ढूंढ कर लिखना चाहते हैं। तो आप ऊपर दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक करके यह देख सकते हैं की बुक से असाइनमेंट क्वेश्चन के आंसर कैसे लिखे जाते हैं।

असाइनमेंट का रसीद?

जब आप अपना असाइनमेंट अपनी स्टडी सेंटर पर ऑफलाइन मोड में जमा करेंगे तो आपको एक रसीद दिया जाएगा और अगर आप अपना असाइनमेंट ऑनलाइन मोड में जमा करेंगे तो आपको कोई रसीद नहीं दिया जाएगा। अगर आप असाइनमेंट ईमेल के माध्यम से जमा करेंगे तो आपके द्वारा भेजा गया यह मेल ही आपका रिसिप्ट होगा।

IGNOU Assignment Se Related Kuch FAQ

Q. इग्नू असाइनमेंट कैसे बनाएं (Ignou Assignment Kaise Banaye)?

IGNOU Assignment बनाने के लिए सबसे पहले आपको इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट से असाइनमेंट क्वेश्चन डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आपको उसका आंसर या तो बुक से या ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करके लिख सकते है।

Q. असाइनमेंट कैसे तैयार किया जाता है?

Assignment को आपको अच्छे हैंडराइटिंग में ब्लू एवं ब्लैक में ही लिखना है। 

Q. असाइनमेंट एग्जाम क्या होता है।

Assignment जमा करने के समय एक एग्जाम होता है उसी का असाइनमेंट एग्जाम कहते हैं।

Q. सत्रीय कार्य क्या होता है?

Assignment को ही हिंदी में सत्रीय कार्य कहते हैं। सत्रीय कार्य का मुख्य उद्देश्य यह जांचना होता है कि अभ्यार्थी अपने पाठ्य सामग्री को कितना समझा है और अपने आप स्वयं उसे अपने शब्दों में कैसे प्रस्तुत कर सकते हैं।

Q. असाइनमेंट का फ्रंट पेज कैसे बनाएं?

Assignment का फ्रंट पेज आप खुद कंप्यूटर के माध्यम से बना सकते हैं या फिर ऑनलाइन बहुत सारी वेबसाइट में फ्रंट पेज रेडीमेड बनाए हुए मिल जाते है। वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. असाइनमेंट जमा कैसे करें?

Assignment को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Must Read :-

  1. कॉमर्स में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?
  2. B.A (ARTS) में कितने विषय होते हैं?
  3. साइंस में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते है?

ध्यान दे :- हमने हाल ही में अपना व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप बनाया है अगर आप उनमें जुड़ते हैं तो आपको शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी से रिलेटेड नई नई जानकारियां रोज मिलती रहेंगे।

तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने आपको इग्नू असाइनमेंट कैसे बनाएं (Ignou Assignment Kaise Banaye) के बारे में बताया है। हमें उम्मीद है कि आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी जिसमें आपको इग्नू असाइनमेंट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिली है।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। और उसके साथ ही इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि दूसरे लोगों को भी जानकारी मिलेगी की इग्नू असाइनमेंट कैसे बनाएं (Ignou Assignment Kaise Banaye)।

3 thoughts on “IGNOU Assignment Kaise Banaye | इग्नो असाइनमेंट कैसे बनाएं”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *